Search

बोकारो : आरपीएफ ने नाबालिग का रेस्क्यू कर चाइल्ड लाइन को सौंपा

Bokaro : ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत आरपीएफ पोस्ट बोकारो ने घर से भागी एक नाबालिग लड़की का रेस्क्यू किया. रेलवे सूत्रों के अनुसार सोमवार 1 मई को `मेरी सहेली टीम` में शामिल लेडी कॉन्स्टेबल सुषमा और किरण टोप्पो, स्टेशन पेट्रोलिंग स्टाफ लेडी कॉन्स्टेबल ट्विंकल कुमारी और सब इंस्पेक्टर अरुणा उरांव बोकारो स्टील सिटी स्टेशन परिसर की जांच की जा रही थी. इसी दौरान अचानक लगभग 10:00 बजे एक नाबालिग लड़की को प्लेटफार्म नंबर 2 पर बदहवासी की हालत में अकेले घूमते हुए देखा. टीम ने उसे रोक कर पूछताछ किया. लड़की ने अपना नाम और पता सहयोक्ता कुमारी, उम्र लगभग 15 वर्ष, पिता मनोहर रजवार, ग्राम-धंदाबार (सिमुलिया टांड), पोस्ट-अलकुशा, थाना चास, जिला बोकारो बताया. उसने यह भी बताया कि अपने घरवालों को बताए बिना घर से भागकर आई है. उसके पास कोई यात्रा टिकट और उसके अभिभावक का संपर्क नंबर नहीं है. नाबालिग लड़की को आगे की कार्रवाई के लिए सभी कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करते हुए रेलवे चाइल्ड लाइन बोकारो को सौंप दिया गया. यह">https://lagatar.in/bokaro-nia-raids-the-whereabouts-of-three-people-including-the-central-general-secretary-of-the-labor-organization-committee/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : मजदूर संगठन समिति के केंद्रीय महासचिव समेत तीन लोगों के ठिकानों पर NIA का छापा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp