Search

 
 
 

बोकारो : मानसिक रूप से विक्षिप्त लड़की को आरपीएफ ने परिजनो को सौंपा

 
Bokaro : मानसिक रूप से विक्षिप्त लड़की को आरपीएफ बोकारो के स्कॉट पार्टी ने ट्रेन से बरामद कर गुरुवार को उसके परिजनों को सौंप दिया है. किशोरी की पहचान बिहार के डालमियानगर के सिधौली गांव निवासी शारदा साव की 20 वर्षीय बेटी शिवानी कुमारी के रूप में हुई. आरपीएफ इंस्पेक्टर राजकुमार साव ने बताया कि आरपीएफ ट्रेन संख्या 12020 रांची हावड़ा शताब्दी एगक्सप्रेस मे स्कॉट पार्टी की नजर अकेली बैठी एक लड़की पर पड़ी. पूछताछ के बाद लड़की ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया. जब उसकी तलाशी ली गई तो एक मोबाइल नंबर उसके पास मिला. मिले फोन पर जब पुलिस ने संपर्क किया तो पता चला कि वह 4 जनवरी 2023 को घर से बिना बताए निकल पड़ी है. लड़की की मां ने बताया कि वह कुछ दिनों से मानसिक रूप से तनाव में रह रही थी. उसकी मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं थी. सूचना के बाद बोकारो पहुंचे परिजनो को लड़की सौप दी गई है. यह">https://lagatar.in/bokaro-demonstration-demanding-payment-of-arrears-for-39-months/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : 39 माह के बकाये एरियर भुगतान की मांग को लेकर प्रदर्शन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही