स्कूली बच्चों को दिया स्वच्छता का संदेश
Bokaro : आरपीएफ ने अपने स्थापना दिवस सप्ताह में बोकारो रेलवे स्टेशन सहित आस-पास के इलाके में जागरूकता अभियान चलाया. आरपीएफ के अधिकारियों ने 26 सितंबर को रेलवे मिडिल स्कूल, कुर्मीडीह बस्ती में जाकर बच्चों को स्वच्छता व मानव तस्करी के बारे में जागरूक किया. सब इंस्पेक्टर बलराम मीना ने कहा कि हर लोग अपने आसपास गंदगी को साफ कर स्वच्छ रह सकते हैं. इससे उन्हें किसी भी प्रकार की बीमारी नहीं होगी. ठीक इसी तरह बच्चों को भी स्वच्छ रहना होगा. तभी वह शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बन सकेंगे. एसआई मीना कुमारी ने कहा कि आरपीएफ लगातार लोगों की मदद कर रहा है, खास कर बच्चे सुरक्षित रहें, इसे लेकर लगातार स्टेशन पर बच्चों को रेस्क्यू कर बचा रही है. मौके पर एके गुप्ता, आरएल चौहान, अनन्या आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/cricketer-saurabh-tiwari-reached-deoghar-worshiped-in-baba-temple/">यहभी पढ़ें: देवघर पहुंचे क्रिकेटर सौरभ तिवारी, बाबा मंदिर में की पूजा [wpse_comments_template]
Leave a Comment