Search

 
 
 

बोकारो : आरपीएफ ने खोज निकाली यात्री की हीरे की बाली

 

राजधानी एक्सप्रेस में सफर कर रही थाना प्रभारी की पत्नी की कान बाली हो गई थी गायब

Bokaro : बालीडीह थाना प्रभारी राम प्रवेश कुमार अपनी पत्नी के साथ नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस में ए-1 कोच में सफर कर रहे थे. दोनों बोकारो रेलवे स्टेशन पर उतर गए. ट्रेन छूटने के बाद उनकी पत्नी ने देखा कि उनके एक कान से हीरे की बाली गायब है. थाना प्रभारी ने घटना की जानकारी आरपीएफ बोकारो के इंस्पेक्टर को दी. इंस्पेक्टर ने इसकी सूचना उक्त ट्रेन में तैनात आरपीएफ एस्कॉर्ट पार्टी के प्रभारी एएसआई आरबी यादव को दी. इसके बाद एएसआई ने ए-1 कोच के बर्थ संख्या 19 और 21 की तलाशी ली. हीरे की बाली बर्थ पर नीचे गिरी मिली. एएसआई ने 24 अगस्त को बालीडीह थाना प्रभारी को बाली सौंप दी. 60 हज़ार रुपए की हीरे की बाली पाकर थाना प्रभारी काफी खुश हुए और आरपीएफ के प्रति आभार जताया. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-valuable-parts-and-goods-stolen-by-breaking-the-lock-of-3-garages-in-naya-mor/">बोकारो

: नया मोड़ में 3 गैराज का ताला तोड़कर कीमती पार्ट्स व सामान की चोरी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही