Search

 
 
 

बोकारो : भागकर प्रेमी के पास दिल्ली जा रही युवती को आरपीएफ ने किया रेस्क्यू

 

मिस्ड् कॉल पर हुई थी दोस्ती, लड़के ने बुलाया था दिल्ली

Bokaro : जिले के पेटरवार थाना इलाके के एक गांव की रहने वाली 18 वर्षीय युवती घर से भागकर दिल्ली में रहने वाले अपने प्रेमी से मिलने जा रही थी. वह घर से 26 सितंबर की शाम को निकल कर बोकारो रेलवे स्टेशन पहुंची थी. इसी दौरान आरपीएफ की टीम की नज़र उस पर पड़ी. स्टेशन में भटक रही उक्त लड़की से जब उससे पूछताछ की गई, तो उसने अपने गांव की जानकारी दी. जिसके बाद आरपीएफ के जवानों ने लड़की के घर वालों को सूचना देकर स्टेशन बुलाया और पूछताछ लड़की को घर वालों के हवाले कर दिया. युवती ने बताया कि दिल्ली में रहने वाले युवक से उसकी फोन पर मिस कॉल से दोस्ती हुई थी. उन दोनों के बीच काफी दिनों से बात चल रही थी. इस बीच प्रेमी ने उसे दिल्ली में बुलाया. इसी बुलावे पर वह घर में किसी को बताए वगैर दिल्ली जाने के लिए निकली थी. मौके पर आरपीएफ के एएसआई आरबी.यादव, सीटी कुंदन कुमार व एसआई मीना कुमारी मौजूद थीं. यह">https://lagatar.in/bokaro-vishwa-hindu-parishad-will-take-out-shaurya-jagran-rath-yatra/">यह

भी पढ़ें: बोकारो : विश्व हिंदू परिषद निकालेगी शौर्य जागरण रथ यात्रा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही