Search

 
 
 

बोकारो : आरपीएफ ने रेल यात्री का छूटा बैग लौटाया

 
Bokaro : बोकारो रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया के पास ड्यूटी कर रहे आरपीएफ के एएसआई कुमार सत्यम ने मंगलवार की शाम करीब 7:45 बजे बुकिंग ऑफिस के सामने एक नीले रंग का बैग लावारिस हालत में पड़ा हुआ पाया. एएसआई ने आसपास मौजूद यात्रियों से बैग के बारे में पूछताछ की, लेकिन किसी ने बैग के बारे में नहीं बताया. अंत में उसने बैग को अपने कब्जे में लेकर बोकारो रेलवे स्टेशन के सहायक बूथ पर जमा कर दिया. बुधवार की सुबह करीब 9:00 बजे माराफारी की झोपड़ कॉलोनी निवासी दीपक कुमार आरपीएफ सहायता केंद्र पर पहुंचा और अपने खोए बैग के बारे में जानकारी दी. बताया कि वह ट्रेन संख्या 18639 आरा-रांची एक्सप्रेस से अपनी मां के साथ पिरो से बोकारो तक सफर कर रहा था. बोकारो स्टेशन पर उतरने के बाद वह अपना बैग बुकिंग ऑफिस के सामने भूलकर चला गया. आरपीएफ द्वारा समान का उचित सत्यापन व पहचान के बाद उसे सौंप दिया. यात्री ने बताया कि बैग की कीमत करीब 5000 रुपये है. उसने आरपीएफ के प्रति आभार जताया. यह भी पढ़ें : मांडरः">https://lagatar.in/property-worth-lakhs-burnt-to-ashes-in-fire/">मांडरः

घर मे आग लगने से लाखों की संपत्ति जल कर खाक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही