Search

 
 
 

बोकारो : पिंड्राजोरा चेकनाका पर कार से 1.70 लाख रुपये जब्त

 
Bokaro : लोकसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार की शाम करीब साढ़े सात बजे प्रशासन की टीम ने झारखंड-बंगाल की सीमा पर पिंड्राजोरा में चेकनाका का औचक निरीक्षण किया. टीम में शामिल एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह, चास सीओ दिवाकर दुबे व पिंड्राजोरा थाना प्रभारी रवीन्द्र कुमार ने एक स्विफ्ट डिजायर कार से  एक लाख 70 हजार रुपए जब्त किया. जब्त रुपए ट्रेजरी में जमा करवार दिए गए, जबकि कार पर सवार व्यक्ति से पुलिस पूछताछ कर रही थी. कार संख्या डब्ल्यूबी 32 एएन 3722 पश्चिम बंगाल से बोकारो की और आ रही थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही