Search

 
 
 

बोकारो : चंदनकियारी में महाराजा बस के यात्री से 2.30 लाख रुपये जब्त

 
Bokaro : लोकसभा चुनाव को लेकर बोकारो-धनबाद सीमा पर चंदनकियारी प्रखंड के अमलाबाद ओपी क्षेत्र के बिरसा पुल के पास चेकनाका पर शनिवार की शाम एसएसटी टीम ने महाराजा बस की जांच के दौरान एक यात्री के पास से 2 लाख 30 हजार 440 रुपये बरामद किए. यात्री का नाम संतोष कुमार सिंदूरिया है. वह झरिया के कोयरीबांध का रहने वाला है. बताया गया क एसएसटी टीम चेकनाका पर वाहनों की जांच कर रही थी. इसी दौरान पुरुलिया से धनबाद की ओर जा रही महाराजा बस को रोककर जांच की गई. बस में बैठे यात्री संतोष कुमार सिंदूरिया के बैग से नकद मोटी रकम बरामद की गई. इसकी सूचना मिलते ही चंदनकियारी के सीओ रवि कुमार आनंद, अमलाबाद ओपी प्रभारी रविशंकर समेत अन्य अधिकारी पहुंचे और रुपयों को जब्त कर कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गए. पूछताछ में यात्री संतोष कुमार सिंदूरिया ने बताया कि वह दुकानों ने घूम-घूमकर सामान की सप्लाई करता है. सामान की बिक्री का पैसा बैग में लेकर वह अपने घर लौट जा रहा था. प्रशासन मामले की छानबीन में जुटी है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-if-there-is-any-negligence-in-lok-sabha-elections-officers-will-take-action-k-ravi-kumar////">धनबाद

: लोकसभा चुनाव में कोताही हुई तो नपेंगे अफसर- के रवि कुमार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही