Search

 
 
 

बोकारो : चंदनकियारी में बाइक सवार से 3.64 लाख रुपए जब्त

 
Bokaro : बोकारो जिले के चंदनकियारी प्रखंड के मुर्गातल में बने चेकनाका पर सोमवार की दोपहर एक बाइक से करीब 3.64 लाख बरामद किए गए. बरमसिया ओपी प्रभारी कौशलेंद्र कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चेकनाका पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है. धनबाद के भौंरा थाना क्षेत्र के डिगवाडीह निवासी विष्णु देव विश्वकर्मा दोपहर में अपनी बाइक से जमशेदपुर से धनबाद की ओर जा रहे थे. वह रुपयों से भरा बैग पीठ पर लिए हुए थे. चेकनाका पर जांच में बैग से 3 लाख 64 हजार 130 रुपए बरामद किए गए. एसएसटी टीम रुपए जब्त कर लिए. पूरे मामले की जांच की जा रही है. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-2-news-including-death-of-middle-aged-man-after-being-hit-by-train/">गिरिडीह

: ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत समेत 2 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही