Search

 
 
 

बोकारो :  कांग्रेस सांसद अधीर रंजन के बयान पर बवाल, भाजपा ने फूंका पुतला

 
Bokaro : भारतीय जनता पार्टी की बोकारो जिला इकाई ने देश के राष्ट्रपति के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी किए जाने पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का पुतला फूंका. इस दौरान भाजपा के महिला नेत्रियों ने चौधरी को चप्पलों से पिटाई कर उनका विरोध किया. कार्यक्रम बोकारो के नया मोड़ स्थित बिरसा मुंडा चौक पर आयोजित किया गया. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-district-badminton-championship-started-250-players-are-participating/">धनबाद

जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप शुरू, 250 खलाड़ी ले रहे भाग

अधीर ने आमर्यादित शब्द का किया इस्तेमाल- रविंद्र पांडेय

पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि अधीर रंजन चौधरी कांग्रेस के विषयों को लोकसभा में रखते हैं. उन्होंने राष्ट्रपति के खिलाफ जिस आमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया है उसे हम बोल नहीं सकते. पांडेय ने अधीर रंजन चौधरी की सदस्यता तथा कांग्रेस के चुनाव चिन्ह को रद्द करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आदिवासी समाज का कभी सम्मान नही किया है, हमेशा चर्चा में बने रहने के लिए अपमानित किया है. उन्होंने सामाजिक रूप से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि भाजपा अनुशासित पार्टी है. हर तबके के लोगों का सम्मान करती हैं. इसे भी पढ़ें- गालूडीह">https://lagatar.in/dhanbad-trees-have-to-be-planted-vasundhara-has-to-be-saved-pooja-ratnakar/">गालूडीह

: ट्रांसफॉर्मर खराब होने से दो हफ्ते से गांव में अंधेरा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही