Search

बोकारो : मजदूर-विरोधी नीतियों के खिलाफ चलाएं जनजागरण अभियान : विद्यासागर गिरि

Bokaro : बोकारो इस्पात कामगार यूनियन (एटक) की ओर से मजदूर दिवस का आयोजन किया गया. यूनियन कार्यालय पर एटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विद्यासागर गिरि ने झंडोत्तोलन कर इसकी शुरुआत की. यूनियन के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने मई दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला. इस दौरान शहर के नया मोड़ से मजदूरों का एक जुलूस निकला, जो यूनियन कार्यालय मैदान में पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया. सभा की अध्यक्षता वीके राम ने की. सभा को संबोधित करते हुए एटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विद्यासागर गिरि ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मई दिवस 2023 भारत में कठिन चुनौतियों के बीच आयोजित किया जा रहा है. उन्होंने मजदूरों, किसानों व आम जन से देशहित में मजदूर-विरोधी व जन-विरोधी नीतियों वाली हुकूमत के खिलाफ लगातार जनजागरण अभियान चलाने का आह्वान किया. यूनियन के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने श्रम सुधारों के नाम पर 29 श्रम कानूनों को निरस्त कर उनके स्थान पर चार लेबर कोर्ट बनाए और उन अधिकारों और सुविधाओं को खत्म कर दिया. उनमें काम के घंटे संबंधी प्रावधान भी शामिल हैं. नए लेबर कोर्ट में नियोक्ता को 12 घंटे काम लेने का अधिकार दे दिया गया है. सचिव सत्येंद्र कुमार ने कहा कि दुनिया के मजदूर एक मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के रूप में मनाते हैं. काम के 8 घंटे के कार्य दिवस को लेकर 1 मई 1886 को अमेरिका के मजदूरों ऐतिहासिक संघर्ष के लिए याद किया जाता है. इसके आधार पर आईएलओ के अपने पहले स्थापना सम्मेलन में पहला कन्वेंशन 8 घंटा काम का स्वीकार कर अंतरराष्ट्रीय कानून बनाया, उसका भी उल्लंघन किया जा रहा है. मौके पर आरए सिंह, एमपी सिंह, आरएस डे, आईडी प्रसाद, नंदकिशोर सिंह, आरआर दास, अबू नसर, कृष्णा राम, भरत भूषण, एसबी सिंह, डी. मंडल, प्राण सिंह, ओम प्रकाश राय पप्पू, उदय प्रताप, दिलीप, ओम प्रकाश, प्रदीप व अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bermo-nia-raids-at-four-places-including-bacha-singh-general-secretary-of-mazdoor-sangharsh-samiti-stir-up/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव बच्चा सिंह सहित चार जगहों पर एनआईए की छापेमारी से बढ़ी सरगर्मी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp