Search

 
 
 

बोकारो : कसमार के युवा क्रिकेटर चंदन को सचिन तेंदुलकर ने दी एक लाख की स्कॉलरशिप

 

 नेपाल में 24 मार्च से राष्ट्रीय टीम में खेलेंगे चंदन 

Bokaro : बोकारो जिले के कसमार के मंजुरा निवासी युवा क्रिकेटर चंदन कुमार यादव को पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने एक लाख रुपए की स्कॉलरशिप दी है. रविवार को मुंबई के ठाणे स्थित दादोजी कोंडादेव स्टेडियम में तेंदुलकर ने चंदन को राशि का चेक सौंपा. चंदन मंजुरा निवासी मनोज महतो व मालती देवी के पुत्र हैं. भारीय टीम के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर से स्कॉलरशिप मिलने पर कसमार प्रखंड समेत पूरे बोकारो जिले के लोगों में खुशी है. चंदन कसमार स्थित प्लस टू हाई स्कूल से इंटर पास कर फिलहाल चास कॉलेज चास से स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं. साथ ही साथ क्रिकेट में भी भाग्य आजमा रहे हैं. वह अब तक ओडिशा, उत्तर प्रदेश  व बेंगलुरु में जाकर राज्यस्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में झारखंड की टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. करीब डेढ़ साल पहले उन्हें टेनिस बॉल क्रिकेट में भारतीय टीम में खेलने का मौका मिला था, जिसमें वे नेपाल में जाकर बेहतर प्रदर्शन किया था. चंदन ने बताया कि इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग टेनिस बॉल टूर्नामेंट के दौरान सचिन तेंदुलकर ने उनके प्रर्शन से प्रभावित होकर एक लाख रुपए की स्कॉलरशिप है. साथ ही आगे खेल जारी रखने के लिए शुभकामनाएं दी है. 24 मार्च से नेपाल में शुरू टेनिस बॉल आईपीएल में चंदन को भारतीय टेनिस बॉल टीम की तरफ से खेलने का मौका मिला है. टेनिस बॉल आईपीएल में सुपर स्टार अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, रामचरण, सैफ अली खान, ऋतिक रोशन, सूर्या समेत कई दिग्गज टीम के मालिक हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-police-seized-rs-2-91-lakh-from-the-car-in-maithon/">धनबाद

: मैथन में पुलिस ने कार से 2.91 लाख रुपये किए जब्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही