Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : पिता के निधन से दुखी नबालिग ने की खुदकुशी

Bokaro : अवसाद से पीडित एक नबालिग युवक ने 9 मार्च को फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. इस संबंध में बताया जाता है कि दुग्दा उत्तरी पंचायत स्थित बीसीसीएल कालोनी चंदुआडीह हनुमान मंदिर के समीप स्व नरेश भुइयां के पुत्र सतीश भुइयां (17) ने फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली. दुग्दा पुलिस ने मृत नबालिग के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया. लोगों ने बताया कि एक माह पूर्व ही सतीश के पिता नरेश भुइयां की मृत्यु हुई थी. उसके बाद से ही वह उदास रहता था. एक दिन पूर्व ही सतीश की मां अपने बड़े पुत्र का इलाज कराने माटीगढ़ा धनबाद गई थी. लेकिन वह नहीं लौटी थी. दोपहर में उसका शव घर में मिला तो लोगों ने इसकी सूचना मां को दी इसके बाद वह लौटी. मौत की खबर से कॉलोनी का माहौल गमगीन हो गया है. यह">https://lagatar.in/bermo-people-blocked-the-road-demanding-planning/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : नियोजन की मांग लेकर लोगों ने किया सड़क जाम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही