Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : सुरक्षा सर्वोपरि, अपनी जीवनशैली में इसे करें आत्मसात : अमरेंदु

Bokaro : बोकारो स्टील प्लांट के मानव संसाधन विकास केंद्र में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस 2023 मनाया गया. इस मौके पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि निदेशक प्रभारी अमरेन्दु प्रकाश सहित अधिशासी निदेशक (संकार्य) बीके तिवारी, अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) एस रंगानी, अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन) अमिताभ श्रीवास्तव, मुख्य महाप्रबंधक गण, विभागाध्यक्ष व अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण एवं कर्मी उपस्थित थे. मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं) अमरेन्द्र झा ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया और सुरक्षा दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला. मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया. निदेशक प्रभारी ने सभी को सुरक्षा प्रतिज्ञा दिलाई. कार्यक्रम में उपस्थित समूह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि अमरेन्दु प्रकाश ने सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए कर्मियों को संयंत्र के अन्दर और बाहर हर समय सुरक्षा पहलुओं के प्रति जागरूकता व सतर्कता बरतने और इसे अपने जीवन शैली में आत्मसात करने का संदेश दिया. मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने सुरक्षा और गृह व्यवस्था व परिक्षेत्रीय रख-रखाव के लिए विजेताओं और उप विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की. सुरक्षा व गृह सज्जा के लिए समूह-1 में सीओ और सीसी विजेता व ब्लास्ट फर्नेस उप विजेता समूह-2 में एसएमएस-न्यू विजेता और आरएमपी उप विजेता, समूह-3 में सीआरएम-3 विजेता व हॉट स्ट्रिप मिल उप विजेता, समूह-4 में आरजीबीएस विजेता और मशीन शॉप व स्ट्रकचरल शॉप उप विजेता, समूह-5 में टीबीएस विजेता और ट्रैफिक उप विजेता, समूह-6 में सीईडी विजेता और सीआर (एम) उप विजेता घोषित किए गए,. परिक्षेत्रीय रख-रखाव के लिए समूह-1 में सिंटर प्लांट विजेता और आरएमएचपी उप विजेता, समूह-2 में एम एस-2 और सीसीएस विजेता व आरएमपी उप विजेता, समूह-3 में एचआरसीएफ विजेता व सीआरएम-1,2 उप विजेता, समूह-4 में ईआरएस विजेता और ओजी व सीबीआरएस उप विजेता, समूह-5 में ईएमडी विजेता और डीएनडब्ल्यू उप विजेता, समूह-6 में आई एवं ए विजेता और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकॉम उप विजेता रहे. कार्यक्रम के दौरान संयंत्र के विभिन्न विभागों के सुरक्षा के प्रति समर्पित कर्मियों को भी सम्मानित किया गया. समारोह में कार्यक्रम का संचालन वरीय प्रबंधक (सुरक्षा अभियंत्रण) मनोज कुमार ने और पुरस्कारों की उद्घोषणा वरीय प्रबंधक (सुरक्षा अभियंत्रण) पीके सिंह व ऑपरेटिव (सुरक्षा अभियंत्रण) शांति भारत ने किया. महाप्रबन्धक प्रभारी (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं) ए रौतेला ने धन्यवाद ज्ञापन किया. यह">https://lagatar.in/kasmar-holi-festival-celebrated-with-gaiety-in-kasmar-block/">यह

भी पढ़ें : कसमार : उल्लास के साथ कसमार प्रखंड में मना होली का त्योहार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही