Search

 
 
 

बोकारो : सेल अध्यक्ष ने बोकारो स्टील की टीम प्रॉस्पेरिटी को किया सम्मानित

 
Bokaro : चेयरमैन ट्रॉफी फॉर यंग मैनेजर्स की प्रतिस्पर्धा में द्वितीय उपविजेता रही बोकारो स्टील प्लांट की टीम प्रॉस्पेरिटी को रांची में सेल चेयरमैन सोमा मंडल ने सम्मानित किया. मौके पर बीएसएल के निदेशक प्रभारी अमरेन्दु प्रकाश भी उपस्थित थे. इस स्पर्धा में बीएसएल की टीम ने "रिड्यूसिंग कार्बन फुटप्रिंट इन सेल : वे फॉरवर्ड" पर एक पेपर प्रस्तुत किया था. टीम प्रॉस्पेरिटी में सहायक महाप्रबंधक (पर्यावरण संरक्षण और स्थिरता) नितेश रंजन, सहायक महाप्रबंधक (ईएमडी) सौरभ सिंह और वरीय प्रबंधक (अधिशासी निदेशक संकार्य- सचिवालय) आनंद राज शामिल हैं. बीएसएल की टीम ने परिचालन दक्षता, विस्तार-सह-आधुनिकीकरण के दौरान सर्वोत्तम उपलब्ध टेक्नोलॉजी के उपयोग, नवीकरणीय ऊर्जा, सर्कुलर इकोनॉमी और डिजिटल परिवर्तन सहित विभिन्न गतिविधियों से सेल के नेट ज़ीरो की प्राप्ति रोड मैप पर पेपर प्रस्तुत किया था. जिसके आधार पर उसे पुरस्कार के लिए चुना गया.  युवा प्रबंधकों के लिए आयोजित चेयरमैन ट्रॉफी फॉर यंग मैनेजर्स की प्रतिस्पर्धा में सेल की सभी इकाइयों से 46 टीमों ने भाग लिया था. प्रतिस्पर्धा के दौरान निर्णायक मंडल के सदस्यों ने बीएसएल की टीम प्रॉस्पेरिटी को द्वितीय उपविजेता घोषित किया. सेल अध्यक्ष सोमा मंडल ने टीम के सदस्यों को बधाई दी और उन्हें सेल को एक ऊर्जा दक्ष, सतत संगठन और गुणवत्ता वाले स्टील के लिए वन स्टॉप शॉप के रूप में पहचान बनाने के लिए प्रोत्साहित किया. उल्लेखनीय है कि सेल बोकारो स्टील प्लांट ने पिछले 20 वर्षों में जीएचजी उत्सर्जन को 18% तक कम करने के लिए कई कदम उठाए हैं. वर्ष 2030 तक इसे 20% तक कम करने की योजना है. यह">https://lagatar.in/bokaro-holi-adds-sweetness-to-relationships-sanjay-baid/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : रिश्तों में मिठास घोलती है होली : संजय बैद [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही