Search

बोकारो : इस्पात जगत में 5जी नेटवर्क स्थापित करने वाला पहला पीएसयू बनेगा सेल

Bokaro : बोकारो स्टील प्लांट और इसकी अधीनस्थ इकाइयां झारखण्ड ग्रुप ऑफ माइंस, कोलियरी, सीसीएसओ, एसआरयू सहित गैर-संकार्य कार्य क्षेत्रों में 5जी / आईटी / दूरसंचार प्रौद्योगिकी और अन्य वायरलेस संचार तकनीकों के उपयोग को लेकर शुक्रवार को सेल-बोकारो स्टील प्लांट और टेलीकम्युनिकेशंस कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (टीसीआईएल) के बीच एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया. बीएसएल की ओर से अधिशासी निदेशक (संकार्य) बीके तिवारी ने और टीसीआईएल की ओर से ईडी (आईटी और टेलीकॉम) अलका सेलोट अस्थाना ने एमओयू पर हस्ताक्षर किये. इस मौके पर बीएसएल के अधिशासी निदेशक (संकार्य) बीके तिवारी ने कहा कि सेल, टीसीआईएल की मदद से 5जी नेटवर्क स्थापित करने की पहल करने वाला देश का पहला पीएसयू बन जाएगा. यह एमओयू 5जी/ आईटी/ दूरसंचार प्रौद्योगिकियों का इस्पात निर्माण में संभावित अनुप्रयोगों और माइंस के विकास, स्मार्ट सिटी जैसे अन्य क्षेत्रों में नवीन समाधानों और नए अवसरों का मार्ग भी प्रशस्त करेगा. अलका सेलोट अस्थाना ने बताया कि टीसीआईएल के पास सेल-बीएसएल के लिए 5जी/आईटी/टेलीकॉम प्रौद्योगिकियों की तैनाती, परीक्षण, कमीशनिंग और रखरखाव के लिए तकनीकी समाधान प्रदान करने के लिए आवश्यक विशेषज्ञता, अनुभव और संसाधन हैं. उन्होंने ग्रीन डेटा सेंटर, रीयल-टाइम डेटा विश्लेषण, प्रक्रिया में सुधार आदि के लिए मजबूत और विश्वसनीय नेटवर्क के लिए अंतर्दृष्टि साझा की और कहा कि सेल-बीएसएल के लिए हमारे पारस्परिक रूप से सहमत आईटी और टेलीकॉम समाधानों को ऊर्जा की बचत, उत्पादकता वृद्धि, डाउनटाउन में कमी, लागत में कमी जैसे मापनीय आउटपुट के संदर्भ में परिणाम प्रदान करना चाहिए. इस अवसर पर एस गंगोपाध्याय, जीएम (ईएल एंड टीसी), एन के बेहरा जीएम (ईडी वर्क्स ऑफिस), ए.के. बरनवाल, जीएम (सी एंड ए), राजेश कुमार, डीजीएम (सी एंड ए), अनुश्री, डीजीएम (सी एंड ए), श्री आर.एल. खेर, डीजीएम (सी एंड ए), आनंद राज, सीनियर मैनेजर (ईडी वर्क्स ऑफिस) और मनीष सिंह, सीनियर मैनेजर (ईडी वर्क्स ऑफिस) भी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-earth-day-celebrated-in-dps-bokaro-with-a-pledge-to-protect-the-earth/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : धरा की रक्षा की प्रतिज्ञा के साथ डीपीएस बोकारो में मनाया गया पृथ्वी दिवस [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp