Search

 
 
 

बोकारो : संत तुलसीदास भगवान राम के अनन्य भक्त थे- शिवकुमार

 

एसएसवीएम सेक्टर-2 ए में श्रद्धा से मनी जयंती

Bokaro : बोकारो सेक्टर-2 ए स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में 23 अगस्त को संत गोस्वामी तुलसीदास की 470वीं जयंती मनाई गई. कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्राचार्य शिवकुमार सिंह व संजीव कुमार ने तुलसीदास की तस्वीर पर पुष्पा अर्पित कर किया. सिंह ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास भगवान राम के अनन्य भक्त थे. उनका संपूर्ण जीवन श्रीराम की भक्ति और श्रीराम कथा के प्रचार-प्रसार में बीता. श्री रामचरित मानस की रचना कर पूरे विश्व में प्रसिद्धि पाई. प्रधानाचार्य ने कहा कि संत तुलसीदास भक्तिकाल के पुरोधा थे. उन्होंने रामकथा के माध्यम से भगवान राम को जन-जन तक पहुंचाने का पुनीत कार्य किया. समारोह में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं व बच्चे मौजूद थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-pansas-representative-got-admission-of-5-helpless-children-in-private-school/">गिरिडीह

: पंसस प्रतिनिधि ने 5 असहाय बच्चों का निजी स्कूल में कराया एडमिशन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही