Bokaro : नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से पंचकुला हरियाणा में अप्रैल माह में राष्ट्रीय स्तर पर खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन होने वाला है. इस गेम के लिए बेहतर प्रदर्शन के आधार पर बोकारो के एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 4 की साक्षी श्रीवास्तव व सृष्टि आनंद को चयनित किया गया है, जो झारखंड राज्य की टीम की ओर से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी. हालांकि पहली बार गतका जैसे खेल में बोकारो से सेलेक्शन होना इस शहर के लिए नई बात है और इस उपलक्ष्य में स्कूल कैंपस में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में जिला ओलंपिक संघ के सचिव गोपाल ठाकुर, स्कूल के प्राचार्य फादर रेजीसी वर्गिस, संत मेरी नर्सरी स्कूल के प्राचार्य फादर मैथ्यू थॉमस, स्कूल प्रबंधन समिति केपी जकारिया, पीए जोस व पी एप्पन्न ने चयनित बच्चों को सम्मानित करते हुए राज्य का नाम रोशन करने की मनोकामना के साथ बधाई दी है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mother-bhasha-diwas-in-hindi-department-of-sslnt-college/">धनबाद
: एसएसएलएनटी कॉलेज के हिंदी विभाग में `मातृभाषा दिवस` [wpse_comments_template] ">https://lagatar.in/dhanbad-mother-bhasha-diwas-in-hindi-department-of-sslnt-college/">
: एसएसएलएनटी कॉलेज के हिंदी विभाग में `मातृभाषा दिवस` [wpse_comments_template] ">https://lagatar.in/dhanbad-mother-bhasha-diwas-in-hindi-department-of-sslnt-college/">
Leave a Comment