Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : संकल्प सृजन ने आयोजित किया महिला समूहों का स्नेह मिलन समारोह

Bokaro : संकल्प सृजन संचालित महिला समूह की ओर से रविवार को नगर के सेक्टर-2 डी स्थित मां अम्बे गार्डेन के सभागार में स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बोकारो इस्पात संयंत्र के नगर सेवा विभाग के मुख्य महाप्रबंधक बीएस पोपली थे. सर्वप्रथम अतिथियों एवं संस्थागत अधिकारियों ने भारत माता की तस्वीर के समक्ष सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित व पुष्पार्चन करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया. जगदंबा महिला समूह ने देश गीत गाया गया. राधारानी समूह, हार्टिंग बस्ती की बहनों ने नृत्य प्रस्तुत किया. स्वरूपरानी महिला समूह को लेखा-जोखा में प्रथम पुरस्कार मिला. शांति एवं माहेश्वरी महिला समूह को सामाजिक कार्यों में सक्रियता के साथ ही एक जैसे परिधान के लिए पुरस्कृत किया गया. इसी प्रकार रोहिणी महिला समूह, जगदंबा, रोहिणी आदि महिला समूह को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया. सर्वश्रेष्ठ दानदाता अंगराज सम्मान से बरनवाल महिला समिति, चास को सम्मानित किया गया. केंद्र संरक्षिका निशा रानी, कल्पना वर्णवाल, प्रभावती नेत्रगांवकर ने अपने संबोधन में महिलाओं की एकजुटता की सराहना करते हुए कुटीर उद्योग से सबल होने की बात कही. नीना नारायण मुख्य संरक्षिका संकल्प सृजन ने महिला समूह सहित संस्था क्रियाकलापों की विधिवत जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए समाज से आगे बढकर ऐसी सेवाभावी संस्था को सहयोग देने की अपील की. समाजसेवी कुमार अमरदीप, डॉ. बीबी कश्यप, सुभाषचंद्र नेत्रगांवकर ने संस्था को सदैव हर संभव सहयोग देने की बात कही. संस्था की ओर से सबसे बडा सम्मान शौर्य दीप्तिमान सम्मान से संकल्प सृजन की दिवंगत अधिकारी स्मृतिशेष मनोरमा कश्यप को सम्मानित करते हुए डॉ. बीबी कश्यप को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया. मुख्य अतिथि ने संकल्प सृजन के कार्यालय की चाभी सौंपी. बोकारो इस्पात संयंत्र के नगर सेवा विभाग के सौजन्य से सेक्टर 9ए क्वाटर नंबर 530 कार्यालय के लिए आवंटित किया गया है. अधिकारी अतिथियों ने सुनील मोहन ठाकुर को उपाध्यक्ष व रीता सिंह को सह सचिव स्वावलंबन सह महिला प्रकोष्ठ का दायित्व पत्र सौंपा. कार्यक्रम का संचालन साध्वी झा व धन्यवाद ज्ञापन सह सचिव बिनु पाठक ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में उषा, संगीता, सुनीता, करिश्मा, सरिता, तनुश्री, प्रमिला, श्रवण झा, विभाष सिंह, अनिल पाठक, विनोद कुमार, जयंती, जागृति, अंजू, बबिता सहित अनेक कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा. यह">https://lagatar.in/bokaro-shrimad-bhagwat-story-will-flow-with-holi-festival-in-shyama-mai-temple/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : श्यामा माई मंदिर में होली महोत्सव के साथ बहेगी श्रीमद्भागवत कथा की रसधार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही