Search

 
 
 

बोकारो : चिन्मय विद्यालय की संयुक्तानंद को मिला श्रीराम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण

 
Bokaro : विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व बजरंग दल के पदाधिकारियों ने गुरुवार को चिन्मय विद्यालय बोकारो पहुंचकर आवासीय आचार्य स्वामिनी संयुक्तानंद सरस्वती को आयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का नमंत्रण पत्र सौंपा. उन्हें सम्मानित भी किया. इस पर विद्यालय परिवार ने खुशी जाहिर की है. स्वामिनी ने कहा कि प्रभु श्रीराम व पूज्य गुरुदेव स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती का आशीर्वाद है कि प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया है. वह इस समारोह में जरूर भाग लेंगी. स्वामिनी ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद ने इस शुभ घड़ी के लिए आंदोलन को मुकाम तक पहुंचने में बड़ी भूमिका निभाई है. स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती विश्व हिंदू परिषद के संस्थापक सदस्यों में थे. मौके पर विद्यालय के सचिव महेश त्रिपाठी, प्राचार्य सूरज शर्मा, विहिप के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुभाष नेत्रगांवकर, बोकारो जिला अध्यक्ष संतोष कुमार, मंत्री संजीव कुमार, राजेश दुबे, हरेराम पोद्दार, धीरेंद्र गोप, रमन झा, अजीत पांडेय, पुनीत दोषी, सुप्रिया चैधरी, संजीव सिंह, रजनीश चैधरी, रणधीर नारायण, रागिनी मिश्रा आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-medical-officer-in-charge-sent-off-the-charioteer-on-wheels/">साहिबगंज

: प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने सारथी ऑन व्हील को किया रवाना
[wpse_comments_template
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही