Search

 
 
 

बोकारो: सरयू राय पहुंचे जलमग्न गांव, कहा - लापरवाही से हुआ ग्रामीणों का नुकसान

 
Bokaro : जिला के महुआर मौजा के राउतडीह में शनिवार रात ऐश पौंड का बांध टूट गया. जिससे राउतडीह गांव में पानी भर गया और वहां के लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया. घरों में पानी भरने से ग्रामीणों के आवश्यक समान भी नष्ट हो गये. ग्रमीणों की स्थिती जानने के लिए जमशेदपुर विधायक सरयू राय रविविरा को राउतडीह गांव पहुंचे. सरयू राय ने गांव का निरीक्षण किया और ए ग्रामीणों से हाल जाना.इसके बाद जिस जगह से बांध टूटकर गांव में पानी भरा था, सरयू राय वहीं भी पहुंचे और इलाके को देखा. जिसके बाद सरयू राय ने बीपीसीएल के अधिकारियों और एचसीएल को आवश्यक निर्देश दिया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/saRYU7.jpg"

alt="बोकारो: सरयू राय पहुंचे जलमग्न गांव, कहा - लापरवाही से हुआ ग्रामीणों का नुकसान" width="600" height="400" /> इस दौरान विधायक सरयू राय ने कहा कि यह पूरी तरह से बीपीएस व बीपीसीएल की लापरवाही है. जो लोग यह काम कर रहे हैं, उनकी भी घोर लापरवाही बतायी. साथ ही कहा कि इस दुर्घटना में इन गांव वालों को शत प्रतिशत मुआवजा मिलना चाहिए. कहा कि यहां के लोगों को यहां से कहीं हटाकर किसी दूसरी जगह पर पुनर्वासित करना चाहिए. क्योंकि यह जो गांव है, धीरे-धीरे तालाब बनता जा रहा है. इसे भी पढ़ें - IAS">https://lagatar.in/ias-pooja-singhal-case-ed-is-interrogating-husband-abhishek-jha-and-ca-suman/">IAS

पूजा सिंघल प्रकरण : पति अभिषेक झा और सीए सुमन से ईडी कर रही पूछताछ
https://www.youtube.com/watch?v=BP7qlh5nGUs

इसके खिलाफ एनडीटी में जाएंगे – सरयू राय

विधायक ने कहा कि एक शिव मंदिर को भी हमने देखा जो कि तालाब की तरह डूब गया है. हम इनके खिलाफ एनजीटी में भी जाएंगे. इससे आगे उन्होंने कहा कि यह काम किनको मिला है और किस तरह से मिला है, इसे भी देखा जाएगा. साथ ही सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार के दबाव में कंपनी यहीं के लोगों को काम दे देती है. उन्होंने कहा कि हमने सभी तरह के कागजात की मांग की है कि यह किस तरह से काम कर रहे हैं. एचएससीएल से कोई एग्रीमेंट हुआ है या सिर्फ इसी तरह इन्हें काम दे दिया है. यह गंभीर मामला है, उन्होंने ग्रामीणों को हर सम्भव मदद करने का भरोसा दिलाया. इसे भी पढ़ें –CA">https://lagatar.in/politics-heated-up-on-ca-sumat-kumars-allegation-jmm-protest-at-bjp-headquarters/">CA

सुमन कुमार के आरोप पर गरमायी राजनीति, JMM का BJP मुख्यालय पर प्रदर्शन
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही