Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो: चास रोटरी में हुआ सावन महोत्सव, श्वेता रस्तोगी बनी क्वीन

Advertisement
Advertisement

पूनम अग्रवाल व आनंद अग्रवाल बने कपल ऑफ सावन

Bokaro : रोटरी क्लब चास की ओर से गुरुवार 17 अगस्त को सावन महोत्सव मनाया गया.  महोत्सव में श्वेता रस्तोगी सावन क्वीन और कपल ऑफ सावन पूनम अग्रवाल व आनंद अग्रवाल बने. सभी का स्वागत करते हुए अध्यक्ष पूजा बैद ने कहा शास्त्रों के अनुसार महिलाओं को प्रकृति का स्वरूप माना गया है. सावन भी प्रकृति के सौंदर्य का महीना होता है. इसलिए यह महीना महिलाओं के लिए बेहद खास है. हरी हरी चूड़ियां एवं हरे व लाल वस्त्रों में शिरकत कर रही डिंपल कौर, किरण कुमार, रंभा सिंह, डॉ परिंदा, पूनम अग्रवाल, पूजा बैद, प्रिया केजरीवाल, आरती पारख, सुमि कौर, श्वेता रस्तोगी, मनप्रीत, अर्चना सिंह, सलोनी, प्रियांशु प्रियांश,ऐपी, तानी, बानी, जयवीर, ईवीसी,जयवीर,आध्या ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. प्रतिमा अग्रवाल ने सुरीले गीतों की प्रस्तुति दी. कार्यक्रम की संयोजक पूनम अग्रवाल व अर्चना सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि सावन का विवाहित स्त्रियों के लिए खास होता है. पूनम ने कहा सावन में चास रोटरी की महिलाएं मेहंदी लगा, नए वस्त्र पहन कर सुहाग की लंबी उम्र के की कामना कर रही हैं. चास रोटरी की सचिव डिंपल ने कहा कि विगत लंबे समय से चास रोटरी द्वारा सावन महोत्सव मनाया जा रहा है. डिंपल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए तीज त्योहार की बधाई दी. संचालन एवं एंकरिंग कर रही डॉ परिंदा ने कहा कि सावन में प्रकृति अपने यौवन पर होती है और महिलाएं भी सावन में श्रृंगार को काफी महत्व देती हैं. इस अवसर पर माधुरी सिंह, मनोज चौधरी, बिनय सिंह, विनोद चोपड़ा, कुमार अमरदीप, विपिन अग्रवाल, प्रेम शंकर सिंह, आनंद अग्रवाल, डॉ श्रवण कुमार, मनोज सिंह, शिवानी तनेजा, सिद्धार्थ सिंह माना, मंजीत सिंह, कमल तनेजा, मुकेश अग्रवाल, सिद्धार्थ पारख, हरबंस सिंह, चनप्रीत सिंह, अमन मलिक, अमित केजरीवाल, धनेश बंका, उषा सिंह, ललिता चोपड़ा, रितु केजरीवाल सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन एवं शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही