Search

 
 
 

बोकारो : सावन सनातन संस्कृति व हरियाली का महीना – नीना नारायण

 
एरोविक्स ग्रुप की महिलाओं ने मनाया सावन महोत्सव
 Bokaro : रविवार को बोकारो के बारी को-आपरेटिव कॉलोनी में अरुणा रानी के नेतृत्व में एरोविक्स ग्रुप की महिलाओं की ओर से सावन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ बोकारो विधायक बिरंची नरायण की पत्नी नीना नारायण व पूर्व मुखिया रूपा देवी ने दीप जलाकर किया. मौके पर नीना नरायण ने कहा कि सावन माह सनातन संस्कृति और हरियाली का त्योहार है. इस महीने में धरती पर हर तरफ हरियाली ही हरियाली नजर आता है. महिलाओं का इस माह से विशेष लगाव है. कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया. कजरी, ठुमरी, दादरा आदि का गायन कर महिलाओं ने समा बांध दिया. महिलाओं के बीच मेहंदी व गीत संगीत की प्रतियोगिता भी हुई. प्रतियोगिता में शामिल महिला प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि में सम्मानित किया. कार्यक्रम में रूपा देवी, खुशबू सिंह, लवली गुप्ता, स्वीटी गुप्ता, किरण शर्मा,  प्रियंका, इंदू, स्वाति, जूली, मंजू, यशोदरा सहित दर्जनों महिलाएं शामिल थी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=729623&action=edit">यह

भी पढ़ें: बेरमो : जातीय संगठन को मजबूत करने में जुटा चंद्रवंशी समाज [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही