Search

 
 
 

बोकारो : सावन - मनभावन में जमकर थिरकीं महिलाएं

 
धूमधाम से मनाया गया सावन महोत्सव
Bokaro : सेक्टर- 4 मिलन मंडप में स्वंयसेवी संस्था मृणालिका सपनों की उड़ान का सावन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया. किशु सिंह ने बताया कि मूसलाधार बारिश भी महिलाओं के उत्साह व उमंग में कोई व्यवधान नहीं कर सकी. तकरीबन दो सौ महिलाओं ने इस कार्यक्रम में पहुंचीं. देर रात तक चले इस कार्यक्रम में महिलाएं जमकर थिरकीं और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम का उद्घाटन नीना नारायण, शैल बाला, बन्दना झा, रिचा प्रियदर्शनी, करूणा सिंह और सुधा पाण्डेय ने सामूहिक रूप से किया। सुमन अविनाश, माधुरी सिंह और ज्योति कुमार को सावन क्वीन के रूप में चयनित किया. मौके पर विशिष्ट अतिथि श्वेता सिंह और रीतूरानी सिंह ने सभी विजित महिलाओं को सम्मानित किया. संरक्षक एएस गंगवार ने सभी महिलाओं की हौसला अफजाई की. मंच संचालन के लिए गन्नू महाराज ने किया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=738095&action=edit">यह

भी पढ़ें:  अपडेट : देवघर में पूर्व सीएम के पोते समेत कई कारोबारियों के यहां ईडी का छापा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही