Search

 
 
 

बोकारो : एसबीआई 11 जनवरी को 7 वाहनों की करेगा निलामी

 
Bokaro : भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय बोकारो की ओर से जब्त किये गये 7 वाहनों की नीलामी प्रक्रिया शुरू की गई है. क्षेत्रीय व्यवसायिक प्रबंधक ने बताया कि बैंक से कर्ज लेकर ये वाहन खरीदे गये थे, लंबे अरसे तक किस्त की अदायगी नहीं की गई, तो वाहनों को जब्त किया गया. अब बैंक ने जब्त किये उन 7 वाहनों को नीलाम करने की प्रक्रिया शुरू किया है. नीलामी 11 जनवरी को की जाएगी. हालांकि जब्त किए गए सभी वाहन अलग-अलग बैंकों से लोन पर ग्राहकों को दिए गए थे. बता दें कि बोकारो थर्मल निवासी श्याम सुंदर महतो की होंडा गाड़ी, चलकारी शाखा से स्लिमउद्दीन अंसारी का आयशर ट्रैक्टर, जरीडीह बाजार शाखा से निर्गत गणेश प्रसाद केवट का आयशर ट्रैक्टर, करगली कोईलवरी शाखा से दी गई प्रमोद कुमार गुप्ता को टाटा ट्राइबर, फुसरो बाजार शाखा से शंभू प्रसाद सिंह को दिया गया टाटा ट्रक, फुसरो बाजार शाखा से ही अजीत कुमार को दिया गया टाटा टिपर और चास कोर्ट एरिया शाखा से विनोद कुमार को दी गई शेवरलेट गाड़ियों की नीलामी की जाएगी. यह">https://lagatar.in/bokaro-direct-collision-between-two-cars-one-injured/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : दो कार के बीच सीधी टक्कर, एक जख्मी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही