Bokaro : छात्राओं में खेल प्रतिभा का विकास करने के उद्देश्य से शनिवार को कस्तूरबा अंतर विद्यालय संगम 2023 का आयोजन शहर के सिटी पार्क और मोहन कुमारमंगलम स्टेडियम में किया गया. सिटी पार्क में डीसी कुलदीप चौधरी ने इसका विधिवत उद्घाटन किया. इस अवसर पर डीडीसी कीर्तिश्री, चास के अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह, डीपीएलआर मेनका कुमारी सहित अन्य कई अधिकारी उपस्थित रहे. डीसी ने इस दौरान मीडियाकर्मियों से कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य कस्तूरबा विद्यालयों को उत्कृष्टता प्रदान कर स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस बनाना है. इसके तहत बाला पेंटिंग के माध्यम से भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का प्रयास किया जा रहा है. इसी क्रम में विभिन्न खेल, कला, निबंध व अन्य प्रतियोगिताओं के ज़रिए सभी क्षेत्रों में बच्चों को उनकी प्रतिभा को मंच देने के मकसद से यह आयोजन किया गया. उन्होंने कहा कि सभी की भागीदारी से ही बच्चों में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा का विकास संभव है. ये ज़रूरी भी है. डीसी ने बताया कि आने वाले समय में जिले के सभी आवासीय विद्यालयों में वार्षिक खेलकूद आयोजन कर बच्चों को उनकी प्रतिभा निखारकर उचित मंच दिलाने का प्रयास किया जाएगा.
भी पढ़ें : बोकारो : ट्यूशन टीचर ने छात्रा से की अश्लील हरकत, हुआ गिरफ्तार [wpse_comments_template]
योगाभ्यास से शुरु हुईं स्पोर्ट्स इवेंट की प्रतियोगिताएं
कस्तूरबा अंतर विद्यालय संगम 2023 में सुबह से शाम तक अलग-अलग प्रकार के स्पोर्ट्स इवेंट्स हुए. इसकी शुरुआत योगाभ्यास सत्र से हुई. छात्राओं ने फुटबॉल, खो- खो, रनिंग (100 मीटर), रनिंग (400 मीटर) रिले, हाई जंप, शॉट पुट, लांग जंप, डिस्कस थ्रो, सेक रेस 50/30 मीटर, कबड्डी, योगा, ऑन द स्पॉट फोटो कांटेस्ट, निबंध-लेखन, पेंटिंग, रंगोली, मेहंदी, प्रदर्शनी, टग आफ वार क्विज, कराटे, तीरंदाजी, डिबेट, स्लो साइकिल रेसिंग, मॉक पार्लियामेंट, बोटिंग आदि स्पर्धाओं में जमकर अपने दमखम दिखाए. शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया. यह">https://lagatar.in/bokaro-tuition-teacher-did-obscene-act-with-student-arrested/">यहभी पढ़ें : बोकारो : ट्यूशन टीचर ने छात्रा से की अश्लील हरकत, हुआ गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Leave a Comment