Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : कोयला ले जा रहा स्कूटर सवार असंतुलित होकर गिरा, मौत

Bokaro : बोकारो जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के राधानगर स्थित गुड़गुड़ी रोड पर बुधवार की सुबह अवैध कोयला लेकर जा रहा स्कूटर सवार असंतुलित होकर गिर गया. इस घटना में स्कूटर सवार पिंड्राजोरा के चितामी निवासी सुनील सोनार की मौत हो गई. बताया जाता है कि वह बेरमो के अंगवाली से अपने स्कूटर पर कोयला लाद कर आ रहा था. अत्यधिक लोड के कारण स्कूटर असंतुलित होकर गिर गया. सुनील सोनार के सिर सहित शरीर के अन्य भागों में गहरी चोट लगी. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. ग्रामीणों की सूचना पर बालीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही