Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : ट्रेलर की चपेट में आकर स्कूटी सवार छात्रा की मौत

Advertisement
Advertisement

चास-धनबाद मुख्य मार्ग पर सोलागीडीह तालाब के पास हादसा

Bokaro : चास-धनबाद मुख्य मार्ग पर सोलागीडीह तालाब के समीप स्कूटी सवार छात्रा तेजस्वनी कुमारी (15) ट्रेलर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई. बाद में बीजीएच में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना 14 अगस्त देर शाम की है. छात्रा अपने पिता संजीव कुमार के साथ स्कूटी पर सवार होकर ट्यूशन जा रही थी. मेन रोड पर सोलागीडीह तालाब के पास पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने स्कूटी को चपेट में ले लिया. ट्रेलर पर छड़ से छात्रा जख्मी हो गई, मौके पर पहुंची चास थाना पुलिस उसे इलाज के लिए चास के निजी अस्पताल में ले गई. डॉक्टर ने गंभीर हालत देख उसे बीजीएच भेज दिया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. छात्रा के पिता के बयान पर चास थाना पुलिस ने बुधवार को मामला दर्ज किया. वही ट्रेलर को भी जब्त कर लिया है. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-a-young-man-was-running-on-the-track-while-listening-to-a-song-from-mobile-died-after-being-hit-by-a-train/">गिरिडीह

: मोबाइल से गाना सुनते ट्रैक पर दौड़ रहा रहा था युवक, ट्रेन से कटकर मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही