Search

 
 
 

बोकारो : स्कूटी सवार बदमाशों ने शिक्षिका से की छिनतई

 
Bokaro : सेक्टर 4 थाना क्षेत्र के सेक्टर चार स्थित मिथिला एकेडमी की शिक्षिका नीतू कुमारी के साथ पुलिस क्लब के पास स्कूटी सवार बदमाशों ने छिनतई की घटना को अंजाम दिया. स्कूटी सवार दो बदमाशों ने शिक्षिका का पर्स छीन कर फरार हो गए. शिक्षिका की चीख-पुकार सुनकर सिटी सेंटर मार्केट में मौजूद दर्जनों लोग इकट्ठे हो गए. इसकी सूचना पाते ही स्थानीय पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी भी पहुंची, तब तक स्कूटी सवार दोनों बदमाश फरार हो चुके थे. इधर पुलिस ने शिक्षिका की लिखित शिकायत पर छिनतई का प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है. बताया जा रहा है कि वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शामिल बदमाशों को चिन्हित कर पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. इसे भी पढ़ें–टी-20">https://lagatar.in/team-india-will-leave-for-t20-world-cup-on-october-6-4-reserve-players-will-also-go-along/">टी-20

वर्ल्ड कप के लिए 6 अक्टूबर को रवाना होगी टीम इंडिया, 4 रिजर्व प्लेयर भी जाएंगे साथ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही