Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो  : तीरंदाजी प्रतियोगिता के गोल्ड विजेता के परिजनों से मिले एसडीओ, किया सम्मानित

Bokaro :  जिले के चंदनकियारी प्रखंड निवासी गोल्डी मिश्रा ने गुजरात में चल रहे 36वें नेशनल गेम्स 2022 में गोल्ड मेडल हासिल किया है. गोल्डी ने यह गोल्ड "इंडियन राउंड" 50  मीटर व्यक्तिगत तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता है. इस जीत ने नेशनल गेम्स में झारखंड का परचम लहरा दिया है. गोल्डी ने राज्य के साथ–साथ बोकारो जिले का भी मान बढ़ाया है. उपायुक्त कुलदीप चौधरी के निर्देश पर चास अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत चंदनकियारी निवासी गोल्डी मिश्रा के घर पहुंचे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/DC-1-300x225.jpeg"

alt="" width="300" height="225" /> वहां उन्होंने गोल्डी के परिजनों से मुलाकात की. उन्हें पुष्प गुच्छ देकर एवं साल ओढ़ाकर गोल्डी की उपलब्धि को लेकर सम्मानित किया. उनके साथ जिला खेल पदाधिकारी मारकस हेंब्रम, चंदनकियारी प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय वर्मा भी उपस्थित थे. सभी ने गोल्डी मिश्रा को आगे के लिए शुभकामानाएं दी. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कहा कि गोल्डी ने गुजरात में चल रहे 36 वें. नेशनल गेम्स "इंडियन राउंड" 50  मीटर व्यक्तिगत तीरंदाजी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत राज्य व जिले का मान बढ़ाया है. यह बोकारो के लिए गर्व की बात है. गोल्डी के जिला वापसी पर प्रशासन द्वारा भव्य स्वागत कार्यक्रम किया जाएगा. इसे भी पढ़ें-धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-monsoon-remained-affected-even-in-dussehra-troubled-the-devotees/">धनबाद:

दशहरा में भी रहा मानसून का असर, श्रद्धालुओं को किया परेशान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही