Search

 
 
 

बोकारो : अग्निपथ योजना के विरोध को लेकर रेलवे स्टेशन पर बढ़ी सुरक्षा, आरपीएफ जवानों की तैनाती

 
Bokaro : केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध देशभर में हो रहा है. बिहार में भी युवाओं द्वारा विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है. इसका असर झारखंड में भी देखने को मिल रहा है. बोकारो भी इससे अछूता नहीं है. इसको देखते हुए बोकारो रेलवे स्टेशन में आरपीएफ के जवानों की तैनाती की गयी है. स्टेशन के आसपास इलाके भी पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है. (पढ़े, Agnipath:">https://lagatar.in/agnipath-silence-of-pm-hurts-voice-protest-is-getting-louder/">Agnipath:

खलती है पीएम की चुप्पी, तीखा हो रहा विरोध का स्वर)

रेलवे स्टेशन परिसर में पैदल गस्त कर रहे दवान

आरपीएफ के जवान रेलवे स्टेशन परिसर में पैदल गस्त कर रहे हैं. यह तैनाती आरपीएफ ने विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए किया है. ताकि अगर रेलवे स्टेशन में स्थिति बिगड़ी को उसे काबू किया जा सके. रेलवे स्टेशन में एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी को लाकर रखा गया है. ताकि किसी प्रकार की आगजनी होने पर उसे कंट्रोल किया जा सके. बता दें कि कई राज्यों में तोड़फोड़ और आगजनी की गयी है.  युवाओं ने कई रेलों को आग के हवाले कर दिया. इससे करोड़ों का नुकसान हुआ है. इसे भी पढ़े : जंतर-मंतर">https://lagatar.in/opposition-to-agneepath-at-jantar-mantar-rahul-said-that-instead-of-16-crore-jobs-in-8-years-youth-got-the-knowledge-of-frying-pakoras/">जंतर-मंतर

पर अग्निपथ का विरोध, बोले राहुल, 8 सालों में 16 करोड़ नौकरियों के बजाय युवाओं को पकोड़े तलने का ज्ञान मिला

युवाओं ने रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर किया था हंगामा

बता दें कि बोकारो में 17 जून को  युवा वर्ग सड़कों पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे. योजना के विरोध में युवाओं ने बोकारो रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर पहुंचकर सरकार की नीति का विरोध करते हुए हंगामा किया था. इस दौरान युवाओं की आरपीएफ और जिला पुलिस के जवानों के साथ झड़प भी हुई थी. इसी को लेकर जिला प्रशासन आज भी पूरी तरह से कमर कसे हुए हैं. इसे भी पढ़े : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-bjp-launched-public-relations-campaign-on-basic-problems-protest-on-june-20/">बोकारो

: मूलभूत समस्याओं को लेकर भाजपा ने चलाया जनसंपर्क अभियान,20 जून को विरोध-प्रदर्शन [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही