Search

 
 
 

बोकारो : सिटी गोल्ड का मंगलसूत्र देख भड़का कन्या पक्ष, टूट गई शादी

 

बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह की घटना, बिना दुल्हन के लौटी बारात

Bokaro :  बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह आरपीएफ बैरक के निकट सोमवार की रात विवाह समारोह में दुल्हन के लिए ससुराल से आया सिटी गोल्ड का मंगसूत्र देख लड़की पक्ष के लोग भड़क गए. मामला थाने तक पहुंच गया और अंतत: शादी टूट गई. बारात बगैर दुल्हन लिये वापस लौट गए. लड़की के पिता ने लड़का पक्ष पर दहेज की मांग करने का आरोप लगाते हुए थाने में लिखित शिकायत दी है.  आवेदन में कहा है कि विवाह तय होने के बाद से लड़का पक्ष को करीब ढाई लाख रुपए दिया जा चुका है. विवाह की रात वर पक्ष ने और दो लाख रुपए की मांग की. देने में असमर्थता जताने पर बारात वापस हो गई. उन्होंने आवेदन में धनबाद जिले के कतरास बाजार मिश्रा बस्ती निवासी दूल्हा हेमंत मिश्रा, पिता सोमर मिश्रा,  मां रीना देवी और दूल्हे के भाई जयंत मिश्रा को आरोपी बनाया है. इधर, लड़का पक्ष के हेमंत मिश्रा ने कहा कि दहेज की कोई बात नहीं है. मैंने शुरू में ही दहेज नहीं लेने की बात कही थी. रात में विवाद दहेज के लिए नहीं, बल्कि मंगलसूत्र को लेकर हुआ था. पैसे के अभाव में हमलोग सिटी गोल्ड का मंगलसूत्र लाये थे. जबकि लड़की पक्ष के लोग सोने का मंगलसूत्र मांग रहे थे. उसने बताया कि अभी तक छेंका के समय मुझे 10101 रुपए मिले है. वहीं, मैंने लड़की पक्ष से व्यक्तिगत मदद के रूप में 22 हजार रुपए लिया है. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है. यह भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-inaugurates-online-jan-aushadhi-kendra-at-sahibganj-railway-station/">पीएम

ने साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर जन औषधि केंद्र का किया ऑनलाइन उद्घाटन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही