Search

 
 
 

बोकारो : सेजल झा अपहरण मामला- चार संदिग्धों को नार्को टेस्ट कराने पुलिस गुजरात रवाना

 
Bokaro :  सेजल झा अपहरण मामले में चार संदिग्धों को नारको टेस्ट कराने बोकारो पुलिस 8 जनवरी को गुजरात के लिए रवाना हुई. वर्ष 2020 में सेजल झा ट्यूशन पढ़कर वापस लौटते समय लापता हो गई. उसका समय से उसका पता नहीं चला है. बोकारो पुलिस उसे ढ़ूंढ़ने में नाकामयाब रही है. जिन संदिग्धों को गुजरात ले जाया गया उनके नाम जानता तुरी, रहमाली अंसारी, रामनारायण हेंब्रम व गणेश मिश्र हैं. चारों संदिग्धों ने सेजल झा अपहरण मामले में जो बयान दिए हैं वह सच है या झूठ इसका खुलासा नार्को टेस्ट के बाद ही होगा. सबसे बड़ी बात यह है कि बोकारो में यह पहली घटना है जिसमें पुलिस को संदिग्धों के नार्को टेस्ट कराना पड़ रहा है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नार्को टेस्ट के लिए पुलिस ने न्यायालय में आवेदन दिया था. न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद ही यह कदम उठाया गया. संदिग्धों के साथ पिंडराजोरा थाना के दारोगा प्रकाश कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी गए हैं. 9 जनवरी को पुलिस गुजरात पहुंच जाएगी. नार्कों टेस्ट के बाद संदिग्धों को लेकर पुलिस बोकारो वापस लौटेगी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=520702&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेरमो : 11वां वेतन समझौता ऐतिहासिक : लखन लाल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही