Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : सेजल झा अपहरणकांड : तीन संदिग्धों का नारको टेस्ट कराएगी पुलिस

Bokaro : बोकारो से अपहृत हुई छात्रा सेजल झा का मामला अब और हाईटेक होते जा रहा है. इस मामले में जिले की पिंड्राजोरा पुलिस तीन संदिग्धों का नारको टेस्ट करवाएगी. इसे लेकर पुलिस अब कोर्ट में अर्जी लगाने की तैयारी कर चुकी है. गौरतलब है कि सेजल झा 2020 में उस समय लापता हो गई थी, जब पास के गांव से ट्यूशन पढ़ कर घर लौट रही थी. सेजल झा की काफी खोजबीन की गई लेकिन आज तक उसका पता नहीं चल पाया. बेटी की फिक्र में परिजन मुख्यमंत्री से लेकर डीजीपी तक का दरवाजा खटखटा चुके हैं. जिसके बाद पुलिस पर लगातार दबाव बढ़ता जा रहा है. [caption id="attachment_516485" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/SEJAL-PARIJAN-300x192.jpg"

alt="" width="300" height="192" /> सेजल के इंतज़ार में उसके परिजन[/caption] इस मामले की जांच कर रहे पिंड्राजोरा थाना के दरोगा प्रकाश कुमार का तबादला भी इसी मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए रोक दिया गया था. लेकिन आज तक इस मामले में पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई है. अब पिंड्राजोरा पुलिस इस मामले में संदिग्ध व्यक्तियों का नारको टेस्ट कराएगी, ताकि यह पता चल सके कि तीनों संदिग्ध उस मामले में जो कुछ भी पुलिस को बता रहे हैं, वह सच है या झूठ.

         सेजल के करीबी दोस्त ही हैं तीनों संदिग्ध

दरअसल इस मामले में तीनों संदिग्ध सेजल झा के करीबी दोस्त ही हैं. रह-रह कर तीनों संदिग्धों के बयानों पर पुलिस को काफी शक शुब्हा है. आखिरी हथियार के रूप में पुलिस अब नारको टेस्ट का इस्तेमाल करने की तैयारी में है. सेजल झा के मामले को लेकर पुलिस काफी तनाव में हैं. यह">https://lagatar.in/bokaro-sbi-will-auction-7-vehicles-on-january-11/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : एसबीआई 11 जनवरी को 7 वाहनों की करेगा निलामी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही