Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : अनुशासन से ही हासिल होता है आत्मविश्वास : डॉ.हेमलता

Bokaro : दिल्ली पब्लिक स्कूल चास के सभागार में नव-नामांकित विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को नए परिसर व नए माहौल से परिचय कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में चीफ मेंटर डॉ.हेमलता एस मोहन, प्रभारी प्रधानाचार्या दीपाली भुस्कुटे, शिक्षक और अभिभावक उपस्थित थे. इस दौरान अभिभावकों के साथ इंटरैक्टिव सेशन का आयोजन भी किया गया. ओरिएंटेशन प्रोग्राम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई. कार्यक्रम में विद्यार्थियों और अभिभावकों को स्कूल की उन पहलों और प्रयासों से अवगत कराया गया, जिसमें नई शिक्षा नीति के अंतर्गत समग्र शिक्षा के नियमों और विनियमों को शामिल किया गया था. इंटरैक्टिव सेशन में चीफ मेंटर डॉ.हेमलता एस मोहन ने कहा कि माता-पिता घर में शिक्षक होते हैं. शिक्षक स्कूल में माता-पिता होते हैं और बच्चे हमारी सृजनात्मकता के केंद्र होते हैं. उन्होंने कहा कि जीवन में आत्मविश्वास का होना बेहद ज़रूरी है और आत्मविश्वास अनुशासन से ही हासिल होता है. कहा कि हर बच्चा प्रतिभाशाली होता है. माता-पिता व अभिभावकों को उनके प्रति अपनी संवेदनाओं को संभालना व संवारना ज़रूरी है. कार्यक्रम को प्रभारी प्रधानाचार्या दीपाली भुस्कुटे ने भी संबोधित किया. यह">https://lagatar.in/petarwar-ajsu-made-gomiya-mla-a-whip-in-the-assembly/">यह

भी पढ़ें : पेटरवार : आजसू ने गोमिया विधायक को बनाया विधानसभा में सचेतक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही