Search

 
 
 

बोकारो: तंबाकू के दुष्प्रभाव पर सेमिनार, छात्रों को नशे से मुक्त रखने पर जोर

 
Bokaro: तंबाकू सेवन से होने वाली परेशानियों के बारे में छात्रों को जागरूक किया जा रहा है.  एनपी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में तंबाकू के दुष्प्रभाव पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया. इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि तम्बाकू से मुक्त शिक्षण संस्थान रहे. जिला परामर्शी मो. असलम ने सभी बच्चों को तम्बाकू के दुष्परिणाम, तम्बाकू खाने से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया. टोल फ्री नम्बर 1800-11-2356 और तम्बाकू नशा मुक्ति केन्द्र के बारे में बताया गया. सदर अस्पताल और बोकारो जनरल अस्पताल में दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई. इसे भी पढ़ें-धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-news-11-owner-arup-chatterjee-now-sent-to-jail-again-in-old-case-of-chit-fund/">धनबाद:

न्यूज 11 के मालिक अरूप चटर्जी अब चिट फंड के पुराने मामले में फिर भेजे गए जेल

गाइडलाइन के पालन पर जोर

जिला परामर्शी मो. असलम ने एनटीसीपी बोकारो द्वारा स्कूल को तम्बाकू मुक्त रखने के लिये तय गाइडलाइन के बारे में बताया. गाइडलाइन फॉर तंबाकू फ्री एजुकेशन इंस्टीट्यूशन में वर्णित प्रावधानों का उल्लेख किया. अधिनियम की धारा 8 बी के तहत बोर्ड या दीवार लेखन किया गया हो, शिक्षण संस्थान के चहारदीवारी से 100 यार्ड यानी 300 फीट की दूरी पर Yellow Line ( तम्बाकू मुक्त क्षेत्र) अंकित किया गया हो.  साथ ही समय-समय पर तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में लोगों को बताना शामिल है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/yyy-1.jpg"

alt="" width="988" height="466" />

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रबंधक ने जिला परामर्शी को आश्वासन दिया कि वो अपने शिक्षण संस्थान को अगले दो माह के अन्दर तम्बाकू मुक्त शिक्षण संस्थान घोषित करेंगे. कार्यक्रम में उत्कृष्ट बच्चो को टी-शर्ट दे कर पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम में एनपी टीचर ट्रेनिंग कालेज के प्रधानाध्यापक, जिला परामर्शी मो. असलम, तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम बोकारो, सोशल वर्कर छोटेलाल दास, विद्यालय के अध्यापक और बच्चे उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-BREAKING">https://lagatar.in/breaking-cms-mla-representative-pankaj-mishra-remanded-for-6-days-ed-court-approved/">BREAKING

NEWS : सीएम के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को 6 दिनों की रिमांड, ईडी कोर्ट ने दी मंजूरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही