Search

 
 
 

बोकारो : वरीय अधिवक्ता जनार्दन मुखर्जी का निधन, शोक

 
Bokaro : बोकारो जिला अधिवक्ता संघ के नियमित सदस्य और वरीय अधिवक्ता जनार्दन मुखर्जी का निधन गुरुवार देर रात हो गया. 72 वर्षीय जनार्दन मुखर्जी चंदनकियारी प्रखंड के योगीडीह के रहने वाले थे. उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार की दोपहर गांव के श्मशान घाट पर किया गया. इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स ने शुक्रवार को बोकारो कोर्ट परिसर में शोकसभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. नेशनल काउंसिल मेंबर अधिवक्ता रणजीत गिरि ने बताया कि जनार्दन मुखर्जी वर्ष 1985 से वकालत पेशे से जुड़े हुए थे. श्रद्धांजलि सभा में वासुदेव गोस्वामी, सोमनाथ शेखर, अतुल कुमार, संजीव ओझा, विनोद कुमार सिंह, दिनेश प्रसाद शर्मा, संजीत कुमार सिंह, मो. हसनैन आलम, दीपिका सिंह, शंकर डे, संजय कुमार प्रसाद, फटिक चंद्र सिंह, रंजन कुमार मिश्रा, कमल कुमार सिन्हा, वंशिका सहाय, सुकमती हेसा, बबीता कुमारी, सुनील चांडक, धनजी चौधरी, विभा कुमारी, ज्योति प्रकाश चौधरी, इंद्रनील चटर्जी, निखिल कुमार डे, सुभाष नायक, राणा प्रताप शर्मा, विष्णु चरण महाराज, धुर्वेश्वर मंडल, अशोक कुमार पांडेय, कौशल किशोर समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद थे. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-chief-electoral-officer-took-stock-of-booths-in-inaccessible-areas-gave-instructions-to-officials/">साहिबगंज

: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दुर्गम क्षेत्र के बूथों का लिया जायजा, अधिकारियों को निर्देश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही