Search

 
 
 

बोकारो : बेरमो में तीसरे दिन भी सर्वर खराब, शिविर से निराश लौटीं महिलाएं

 
Kathara (Bokaro) : झारखंड सरकार की अति महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना का लाभ देने में सर्वर की समस्या आड़े आ रही है. बेरमो अनुमंडल के विभिन्न इलाकों में लगातार तीसरे दिन सोमवार को भी सर्वर डाउन की समस्या रही. जारंगडीह उत्तरी पंचायत सचिवालय में लगे शिविर में योजना का फार्म जमा करने महिलाएं उत्साह के साथ पहुंचीं. लेकिन सर्वर डाउन रहने के कारण घंटों इंतजार के बाद निराश होकर उन्हें लौटना पड़ा. महिलाओं ने बताया कि सरकार ने महिलाओं के हित को ध्यान में रख मईयां सम्मान योजना लाई है, लेकिन तीन दिनों से सर्वर खराब होने के कारण उन्हें बैरंग लौटना पड़ रहा है. यह भी पढ़ें : ED">https://lagatar.in/appointment-of-legal-retainer-in-ed-monthly-salary-of-80-thousand/">ED

में लीगल रिटेनर की निकली नियुक्ति, 80 हजार मासिक वेतन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही