Search

 
 
 

बोकारो : निर्माण के दौरान घर का छज्जा गिरने से सेंटरिंग मिस्त्री की मौत

 

गृहस्वामी डेढ़ लाख व सेटरिंग का पार्टनर देगा 20 हजार मुआवजा

Kasmar (Bokaro) : कसमार थानाक्षेत्र के कुरको गांव में घर निर्माण कार्य के दौरान छज्जा की ढलाई गिरने से उसमें दबकर सेटरिंग मिस्त्री की दर्दनाक मौत हो गई. घटना 24 सितंबर की सुबह सात बजे की है. कसमार प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत के कमारहीर टोला निवासी स्व मुरली महतो का 37 वर्षीय पुत्र मुकेश महतो इसी पंचायत के कुरको गांव में रामविलास महतो के घर बनाने में सेटरिंग का कार्य कर रहा था. सेटरिंग खोलने के दौरान अचानक छज्जा की ढलाई टूटकर नीचे जमीन पर गिर गई. इसमें मुकेश दब गया. छज्जा इतना वजनदार था कि घटना के बाद उसे मलबा से निकालने में आधा घंटा का समय लग गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. इधर घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई.

विधायक समेत कई लोग पहुंचे

[caption id="attachment_766742" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Satring-222-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> समझौता वार्ता में जुटे लोग[/caption] सूचना के बाद स्थानीय विधायक डॉ लंबोदर महतो, मुखिया अमरेश कुमार महतो, सनातन महतो समेत अन्य गणमान्य लोग पहुंचे. प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की सहमति बनी. घर का मालिक कुरको निवासी रामविलास महतो ने डेढ़ लाख व सेटरिंग में साथ काम करनेवाले मृतक के पार्टनर की ओर से 20 हजार रुपये मुआवजा देने पर सहमति बनी. इसके बाद पंचनामा बनाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया. यह">https://lagatar.in/giridih-dead-body-of-a-youth-found-hanging-in-bharkhar-village/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : भरखर गांव में फंदे से लटका मिला युवक का शव [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही