Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : जिले के सात हाईस्कूल प्लस टू में अपग्रेड

Advertisement
Advertisement
Bokaro : स्कूली शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निर्देश पर बोकारो जिले के कुल 7 हाईस्कूल प्लस 2 में अपग्रेड किए गए हैं. अपग्रेड स्कूलों में ये स्कूल शामिल हैं- चंदनक्यारी प्रखंड में उत्क्रमित उच्च विद्यालय महाल एवं उच्च विद्यालय बरमसिया, चास प्रखंड में कार्तिकचंद्र शर्मा उच्च विद्यालय चिकिसिया, नावाडीह प्रखंड में उच्च विद्यालय भेंडरा एवं प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय नावाडीह, चंद्रपुरा प्रखंड में नेहरू उच्च विद्यालय तेलो. अपग्रेड 7 स्कूलों में से 3 विद्यालयों नावाडीह प्रखंड के प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, भेंडरा उच्च विद्यालय तथा चंद्रपुरा प्रखंड के नेहरू उच्च विद्यालय तेलो के अपग्रेड कार्यक्रम में स्वयं मंत्री जगरनाथ महतो शामिल हुए. कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी नीलम आइलीन टोप्पो नें मंत्री को मोमेंटो भेंट किया. शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए नामांकन होगा शुरू अब इन सभी विद्यालयों में इंटर तक की पढ़ाई होगी. अपग्रेड स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए नामांकन शुरू किया जाएगा. शिक्षकों की उपलब्धता के अनुसार इंटरमीडिएट के तीनों संकायों में नामांकन होगा. मंत्री जगरनाथ महतो ने नेहरू प्लस टू उच्च विद्यालय तेलो के वर्तमान प्राचार्य को सुचारू रूप से विद्यालय संचालित करने का निर्देश दिया. मंत्री ने ये निर्देश भी दिया कि स्कूल भवन में जहां भी त्रुटि नजर आए उसका तुरंत मरम्मत कराएं. मालूम हो कि मंत्री जगरनाथ महतो ने नेहरू उच्च विद्यालय तेलो से स्कूली शिक्षा ग्रहण की. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=236033&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेरमो : डीएवी  की छात्रा अस्मिता त्रिपाठी को मिला इंस्पायर अवार्ड [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही