Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो :  जिलास्तरीय तंबाकू नियंत्रण समिति की बैठक में कई निर्णय

Advertisement
Advertisement
Bokaro : समाहरणालय स्थित सभागार में सोमवार को जिला स्तरीय तम्बाकू नियंत्रण समन्वय समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त  कीर्तीश्री जी. ने किया. मौके पर अपर समाहर्ता सादात अनवर, नोडल पदाधिकारी एनटीसीपी डा. एन पी सिंह समेत अन्य उपस्थित थे. बैठक में पिछली बैठक में लिए गए निर्णय और दिए निर्देश के अनुपालन पर चर्चा की गयी.साथ ही  कार्रवाई और प्रगति की क्रमवार जानकारी ली गयी. मौके पर जिला परामर्शी मो. असलम द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 में तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी. जिला परामर्शी द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में बोकारो जिले में कुल 175 स्कूलों को तम्बाकू मुक्त शिक्षण संस्थान घोषित किया जा चुका हैं. इसे भी पढ़ें-बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-youth-commits-suicide-by-hanging-himself-at-in-laws-house/">बोकारो

: युवक ने ससुराल में फांसी लगाकर की आत्महत्या उप विकास आयुक्त ने बैठक में उपस्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी  नीलम आइलीन टोप्पो को निर्देशित किया कि एक माह में सभी विद्यालयों को तम्बाकू मुक्त शिक्षण संस्थान किया जाये. विद्यालय परिसर में इस संबंध में बोर्ड लगाया जाए.बैठक में थाना स्तर से चालान की समीक्षा क्रम में एक – दो थाना को छोड़ प्रदर्शन संतोषजनक नहीं था. इस पर उप विकास आयुक्त ने बैठक में उपस्थित सीसीआर डीएसपी एस के रजक को कहा कि चास थाना समेत अन्य द्वारा अभी तक अपने रसीद पर चालान नहीं किया गया. जबकि चास थाना अन्तर्गत सबसे ज्यादा दुकान हैं. थाना द्वारा चालान ज्यादा से ज्यादा करने को निर्देशित किया गया. इसे भी पढ़ें-कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-khiru-mahato-said-i-will-strengthen-the-jdu-till-village-panchayat/">कोडरमा

:  खीरु महतो  ने कहा- गांव, पंचायत तक जदयू को मजबूत करुंगा उन्होंने सभी थाना व छापामारी दस्ता को निदेश दिया गया कि स्कूल के पास 100 यार्ड के दायरे में आने वाले सभी तम्बाकू उत्पाद बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें.उप विकास आयुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि वह सभी निजी स्कूलों की मीटिंग बुलाकर तम्बाकू मुक्त शिक्षण संस्थान का बोर्ड लगाने और कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश देने को कहा.बैठक में सीडस प्रोग्राम समन्वयक रिम्पल झा, नोडल पदाधिकारी पवन कुमार श्रीवास्तव समेत समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही