Search

 
 
 

बोकारो : चास वार्ड 2 के बूथ में बिना आईडी पाए गए कई पोलिंग एजेंट, BDO से उलझे

चास के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिरा, वार्ड संख्या 2 स्थित पोलिंग बूथ पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जांच के दौरान कई पोलिंग एजेंट बिना पहचान पत्र के पाए गए.
 

Bokaro :  चास के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिरा, वार्ड संख्या 2 स्थित पोलिंग बूथ पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जांच के दौरान कई पोलिंग एजेंट बिना पहचान पत्र के पाए गए.

 

निरीक्षण के लिए पहुंचे चास बीडीओ प्रदीप कुमार, जो वर्तमान में आरओ की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं, ने बूथ पर 10 से 15 एजेंटों को बिना आईडी कार्ड के बैठे पाया. उन्होंने नियमों का हवाला देते हुए सभी को तत्काल बूथ से बाहर जाने का निर्देश दिया.

 

इस पर कुछ एजेंट भड़क गए और बीडीओ से बहस करने लगे. देखते ही देखते मामला बिगड़ गया. मौके पर मौजूद लोग नारेबाजी और धक्का-मुक्की करने लगे.

 

कुछ लोगों ने मतदान प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए बूथ को रद्द करने की मांग की. इस विवाद के कारण कुछ देर के लिए मतदान प्रभावित हुआ और माहौल तनावपूर्ण हो गया.

 

घटना की सूचना मिलते ही बोकारो एसपी हरविंदर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि चुनाव नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसके बाद मतदान प्रक्रिया दोबारा सामान्य कराई गई. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही