Search

 
 
 

बोकारो :  सिलाई कटाई प्रशिक्षणार्थियों को मिला प्रमाण पत्र, महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर

 
Bokaro : श्री वासुदेव फाउंडेशन झारखंड द्वारा शुरू बोकारो जिले में सिलाई कटाई प्रशिक्षण कार्यक्रम समापन हुआ. इस दौरान सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र दिये गये. कार्यक्रम की अध्यक्षता बोकारो जिला अध्यक्ष मनीषा ने की.उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं की पुरुषों पर आत्मनिर्भरता खत्म होगी. खुद को स्वावलंबी बनाने की दिशा में यह पहल की जा रही है. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बने संस्था के द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने से गरीब महिला एवं बच्चियों में काफी उत्साह का वातावरण हैं. इसे भी पढ़ें-पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-congress-protests-against-ed-summons-to-sonia-and-rahul-gandhi/">पाकुड़

: सोनिया व राहुल गांधी को ईडी समन जारी होने के खिलाफ कांग्रेस ने दिया धरना प्रशिक्षणार्थियों ने कहा कि हम गरीब पैसे के अभाव में प्रशिक्षण नहीं ले पा रहे थे, इसलिए संस्था ने हम लोगों को जो हुनर दिया इसके लिए हम सभी संस्था के प्रति आभार प्रकट करते हैं. कार्यक्रम में सभी लोगों ने अपने अपने विचार प्रकट किये .कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे. इसमें मुख्य रूप से प्रदेश मीडिया प्रभारी ऋषभ राज सह मीडिया प्रभारी दीपक कुमार, शारदा प्रसाद सिंह उपस्थित थे.   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही