Search

 
 
 

बोकारो : सिविल सर्जन व डीपीएम को शो-कॉज, डीसी ने दी प्रदर्शन सुधारने की हिदायत

 
Bokaro : बोकारो की डीसी विजया जाधव ने बुधवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की. उन्होंने गर्भवती महिलाओं का एएनसी निबंधन, जांच, दवाओं का वितरण, फेमिली प्लानिंग, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम  आदि की प्रखंडवार समीक्षा की. लक्ष्य अनुरूप प्रदर्शन नहीं करने को लेकर नावाडीह, कसमार व गोमिया प्रखंड के चिकित्सा पदाधिकारी (एमओआईसी), प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (बीपीएम) व योजनाओं की सही से निगरानी नहीं करने के लिए जिले के सिविल सर्जन डॉ एबी प्रसाद व डीपीएम को शो-कॉज किया. सभी को अपने प्रदर्शन में जल्द सुधार लाने की हिदायत भी दी. अगले आदेश तक सभी संबंधितों का वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया. डीसी ने प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारियों को प्रखंड मुख्यालय में ही रहने की हिदायत दी. कहा कि इसमें किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए. एमओआईसी को विभिन्न सरकारी योजनाओं की निगरानी करते हुए लक्ष्य के अनुरूप प्रदर्शन का निर्देश दिया. बैठक में सिविल सर्जन डॉ. एबी प्रसाद, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ. सुमन गुप्ता, सभी प्रखंडों के एमओआईसी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी दीपक कुमार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/bjp-leader-kadiya-mundas-health-improving-will-be-discharged-soon/">भाजपा

नेता कड़िया मुंडा की तबीयत में सुधार, जल्द होंगे डिस्चार्ज
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही