Search

 
 
 

बोकारो :  CBSE 12th के परिणाम में सरस्वती विद्या मंदिर की श्रेया श्रद्धा ने लाये 98% अंक

 
Bokaro : सरस्वती विद्या मंदिर, 3/सी की श्रेया श्रद्धा ने सी़बी़एस़ई़ बोर्ड बारहवीं की परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया. श्रेया ने चार विषयों गणित, रसायन, कम्प्यूटर साईंस तथा संगीत में क्रमशः 99 अंक प्राप्त किया है. इस सफलता पर विद्यालय के सचिव सिद्घेष नारायण दास एवं प्राचार्य रण सुमन सिंह ने छात्रा का मुंह मीठा कराया और कहा कि श्रेया श्रद्धा के दसवीं, जेईई ओर अब बारहवीं की लगातार सफलता, विद्यालय के छात्रों के लिए प्रेरणा है. श्रेया श्रद्धा ने अपनी इस सफलता के लिए अपने माता-पिता के साथ-साथ विद्यालय के गुरुजनों को श्रेय दिया. छात्रा के पिता संतोष कुमार सिन्हा, जो इस विद्यालय में कम्प्यूटर षिक्षक है, ने अपनी पुत्री की कठिन परिश्रम को इस सफलता का कारण बताया. प्राचार्य सुमन सिंह ने विद्यालय परिवार की ओर से श्रेया श्रद्धा को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इसे भी पढ़ें- 2012">https://lagatar.in/despite-being-in-opposition-congress-2012-2017-there-was-no-cross-voting-presidential-election-in-2022-history-was-created/">2012

व 2017 में कांग्रेस के विपक्ष में रहते भी राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग नहीं, 2022 में तो इतिहास ही रच डाला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही