Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : श्यामा माई मंदिर में होली महोत्सव के साथ बहेगी श्रीमद्भागवत कथा की रसधार

Bokaro : मैथिली कला मंच, काली पूजा ट्रस्ट की ओर से नगर के सेक्टर 2डी स्थित श्यामा माई मंदिर होली महोत्सव के साथ-साथ श्रीमद्भगवत कथा रसवृष्टि का आयोजन 27 फरवरी से 5 मार्च तक किया जा रहा है. इसमें भागवत भास्कर श्री कृष्णचंद्र ठाकुर जी महाराज के कृपापात्र शिष्य मथुरा के वृंदावन धाम से पधारे व्यास विग्रह श्री गोविंद कृष्ण शास्त्री जी महाराज श्रीमद् भागवत कथा का रसपान शहरवासियों को कराएंगे. विगत वर्ष भी गोविंद कृष्ण शास्त्री जी ने फाग महोत्सव के साथ यहां श्रीमद् भागवत कथा की रसधार प्रवाहित की थी. उक्त जानकारी देते हुए मैथिली कला मंच काली पूजा ट्रस्ट के महामंत्री सुनील मोहन ठाकुर ने बताया कि सात दिवसीय इस अनुष्ठान को लेकर तमाम तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं. इसकी शुरुआत कलश यात्रा के साथ होगी. उन्होंने बताया कि 27 फरवरी से 5 मार्च तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से संध्या 7 बजे तक भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा. 6 मार्च को प्रातः 9 बजे पूर्णाहुति होगी. कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सोशल मीडिया पर भी किया जाएगा. कथा व्यास श्री गोविंद कृष्ण जी महाराज के साथ आचार्य राघवेंद्र त्रिपाठी, सुधीरजी, सत्येंद्र जी, नारायणजी व अन्य गंधर्वजनों की टोली गीत-संगीत के साथ भागवत कथा सुनाएंगे. यह">https://lagatar.in/bokaro-election-of-shri-ayyappa-seva-sangham-concluded-peacefully-disputes-stopped/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : श्री अय्यप्पा सेवा संघम का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, विवादों पर लगा विराम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही