Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : विधायक अमर कुमार बाउरी के नेतृत्व में बिजली ऑफिस का घेराव

Advertisement
Advertisement
Bokaro : बिजली की अनियमित आपूर्ति से लोग परेशान है. बिजली के बिना लगभग हर काम ठप पड़ जाता है. इसी को देखते हुए चंदनकियारी विधायक अमर कुमार बाउरी के नेतृत्व में हजारों की संख्या में आम नागरिकों ने चास बिजली ऑफिस का घेराव किया और जोरदार प्रदर्शन किया. चास और चंदनकियारी के विभिन्न क्षेत्र में बिजली की आंखमिचौली लगातार जारी है.  मौके पर चंदनकियारी विधायक अमर कुमार बाउरी ने बोकारो उपायुक्त कुलदीप चौधरी को एक ज्ञापन सौंपा. मंगलवार को महाघेराव के दौरान हजारो लोग शामिल हुए. इसे भी पढ़ें- CM">https://lagatar.in/cm-hemant-soren-filed-a-petition-in-the-high-court-said-shiv-shankar-sharma-is-maligning-my-image/">CM

हेमंत सोरेन ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका, कहा- शिव शंकर शर्मा मेरी छवि खराब कर रहे

बिजली ऑफिस में करेंगे ताला बंदी- अमर बाउरी

मीडिया के प्रश्नों का जवाब देते हुए विधायक अमर कुमार बाउरी ने कहा कि महज 15 पोल के तार को इस सरकार के विभागीय अधिकारी नहीं लगा पाये. वहीं विधायक ने कहा कि सरकार डीवीसी के माथे पर विद्युत आपूर्ति नहीं करने का आरोप लगाते रही हैं लेकिन अपनी गलती को सुधार नहीं करती हैं. जब हम सरकार में थे तो पांच सबग्रीड बनाने का काम शुरू किया जिसे सरकार ने चालू नही किया. इस सरकार के द्वारा जनता को गुमराह किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जब जनता बिना बिजली के सोएगी तो अधिकारी भी बिना बिजली के ही सोएं. हम बिजली ऑफिस में ताला बंदी करेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही