Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर हस्ताक्षर अभियान

Advertisement
Advertisement
Bokaro: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर सिविल सर्जन कार्यालय में शपथ और हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसकी अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ एबी प्रसाद और डालसा सचिव ने की. सीएस डॉ एबी प्रसाद ने कहा कि बोकारो जिला में वित्तीय वर्ष 2021-22 में कुल 365 दुकानों और व्यक्तियों का चालान कर फाइन के रूप में 60480 रुपए की वसूली की गई है. इस दौरान 175 स्कूलों को तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान घोषित किया गया. सीएस ने कहा कि बोकारो जिला में चल रहे तंबाकू नशा मुक्ति केन्द्र सदर अस्पताल और बीजीएच में कुल 2292 व्यक्तियों ने परामर्शी सेवा लिया. इसमें 259 व्यक्तियों ने तंबाकू छोड़ा, जो कि 11.30 प्रतिशत है. जबकि पूरे भारत में तंबाकू छोडने का प्रतिशत 7.2 है. कार्यक्रम में डालसा सचिव निभा रंजना लकडा ने कहा कि वैश्विक वयस्क तंबाकू सर्वेक्षण 2019 के अनुसार 13 से 15 आयु वर्ग में 5.1 प्रतिशत बच्चे तंबाकू का उपयोग करना शुरू कर देते हैं. कहा कि कोटपा-2003 की धारा 6ए के अन्तर्गत 18 साल से कम के बच्चों को न तो तंबाकू पदार्थ बेचा जा सकता है और न ही उनसे बिकवाया जा सकता है. यदि कोई उल्लंघन करता है तो उस पर 200 का जुर्माना या विधि संगत कार्रवाई की जाती है. इसे भी पढ़े- राज्यसभा">https://lagatar.in/rajya-sabha-elections-box-will-open-at-2-pm-cm-hemant-will-announce-candidate/">राज्यसभा

चुनाव : दोपहर 2 बजे खुलेगा पिटारा, CM हेमंत करेंगे कैंडिडेट की घोषणा
नोडल पदाधिकारी डॉ एनपी सिंह ने कहा कि तंबाकू हमारे स्वास्थ्य के लिये खतरनाक तो है ही साथ ही पर्यावरण के लिये भी खतरा है. तंबाकू के धुएं से कार्बन डाईआक्साईड का उत्सर्जन होता है. जो कि वैश्विक तापमान को बढाता है. कुल मिलाकर तंबाकू का जहर जल, जंगल और जीवन पर कहर है. कार्यक्रम में डॉ एबी प्रसाद के द्वारा कार्यालय के सभी कर्मी को थीम आधारित तंबाकू हमारे पर्यावरण के लिये खतरा पर शपथ दिलाया गया. साथ ही हस्ताक्षर अभियान पर हस्ताक्षर किया गया. हस्ताक्षर अभियान के बाद वृक्षारोपण किया गया. इसे भी पढ़े-  मोदी">https://lagatar.in/modi-government-took-12-percent-people-out-of-poverty-line-in-8-years-nadda/">मोदी

सरकार ने 8 साल में 12 फीसदी लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला : नड्डा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही