Search

 
 
 

बोकारो : पांच वर्षो से बिछड़े मूक बघिर बच्चे को परिजनों को सौंपा

 
Bokaro : पांच वर्ष से बिछड़े मूक बधिर 16 वर्षीय बालक को बुधवार को बाल कल्याण समिति बोकारो ने भाटडीह, महुदा निवासी बालक की मां ललिता देवी को सौंपा. बालक के पिता नरेश भुइयां पांच वर्ष पूर्व बालक को मानव सेवा आश्रम सेक्टर 5 बोकारो में छोड़कर कहीं चले गये थे. तबसे उसकी मां बालक के लिए परेशान थी. किसी तरह बालक की मां ने बाल कल्याण समिति बोकारो के चेयरपर्सन शंकर रवानी से संपर्क साधा. काफी खोजबीन के बाद बाल कल्याण समिति को बालक मानव सेवा आश्रम में मिला. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जब उसकी माता मिलने गई तो बालक ने मां को पहचान लिया और मां के साथ आने के लिए रोने लगा. बाल कल्याण समिति ने बालक का सामाजिक जांच रिपोर्ट व सभी कागजी कार्रवाई करते हुए मानव सेवा आश्रम को उक्त बालक को उसके माता को सुपुर्द करने का निर्देश दिया. इसके पश्चात यह बात संज्ञान मे आया कि मानव सेवा आश्रम द्वारा बालक को छोड़ा नहीं जा रहा है. तब बाल कल्याण समिति द्वारा पुलिस का सहारा लिया गया और बालक को मानव सेवा आश्रम से लाकर उसके माता को सौंपा गया. मौके पर बाल कल्याण समिति बोकारो के बैंच चेयरपर्सन शंकर रवानी, सदस्य प्रीति कुमारी, मो.रजी अहमद, रेणू रंजन एव प्रगति शंकर मुख्यरूप से उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-sister-in-law-lodged-fir-against-brother-in-law-for-theft/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : भाभी ने दर्ज कराई देवर के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही