Search

 
 
 

बोकारो : कौशल विकास से युवाओं को मिलेगा रोजगार- प्रकाश रंजन

 

जैनामोड़ में यूथ मोबिलाइजेशन शिविर का आयोजन

Kasmar (Bokaro) : सरकार की महत्वाकांक्षी दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना युवाओं के लिए वरदान साबित हो रही है. झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग की इकाई जेएसएलपीएस की ओर से संचालित इस योजना में प्रशिक्षण पाकर युवा रोजागार के योग्य बन रहे हैं. योजना के तहत 18 से 35 वर्ष के बेरोजगार ग्रामीण युवक-युवतियों को उनकी रूचि और योग्यता के अनुसार 3-6 माह की स्किल ट्रेनिंग देकर उन्हें रोजगार से जोड़ना सरकार का लक्ष्य है. यह बातें तेजस्विनी महिला संघ, जरीडीह की ओर से जैनामोड़ में 17 जुलाई को आयोजित डीडीयूजीकेवाई यूथ मोबिलाइजेशन कैंप में  मुख्य अतिथि प्रकाश रंजन ने कहीं. कार्यक्रम में 70 से ज्यादा बेरोजगार युवक-युवतिओं ने हिस्सा लिया. मौके पर बेरमो विधायक के प्रतिनिधि बिनोद महतो, राजेश सिंह, जैनामोड़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंह, जेएसएलपीएस बोकारो की जिला प्रबंधक रीना निहारिका मिंज, राहुल कुमार, आरिफ नदीम, डीडीयूजीकेवाई के जिला समन्वयक विजय यादव, तेजस्विनी महिला संघ की अध्यक्ष गायत्री देवी, सदस्य बिंदिया सिंह, गुडिया देवी, पुष्पा देवी, मीना देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण युवक-युवतियां उपस्थित थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/bermo-single-use-plastic-dangerous-for-the-environment-avoid-use-bdo/">

बेरमो : सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण के लिए खतरनाक, उपयोग से बचें- बीडीओ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही